फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 कारोबारियों को मिले फूड लाइसेंस

Mon, 19 Oct 2015 12:50 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में लाइसेंस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 250 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को लाइसेंस वितरण किया गया।
विज्ञापन


साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए जमीनी स्तर तक लड़ाई लडने का आवशसन दिया गया। अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उनके स्वाभिमान के लिए जमीनी स्तर तक लड़ाई लड़ रहा है।

 इसी कड़ी से तहत उक्त समारोह  का आयोजन किया गया है। हम सभी को अपने हक को पाने के लिए स्वयं संघर्षशील होना होगा। व्यापार मंडल इस तरह का आयोजन करता रहेगा, जिससे व्यापारियों का आर्थिक व सामाजिक शोषण रोका जा
विज्ञापन


सके। नगर अध्यक्ष जावेद अजीम व युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी अधिकारियों व अपराधियों के निशाने पर हैं। अगर हम एक जुट नहीं रहेंगे तो व्यापारी लुटता रहेगा। कहा हमें एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन


समारोह में प्रदीप सिंह, संजय केडिया, हेम सिंह, अमरनाथ मोदनवाल, अनवारुल हक, मोहम्मद दानिश, सिराजुद्दीन खान बंटी, सुरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें