फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के 14 केंद्रों पर 2487 लोगों को लगेगा कोविड-19 का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में चार फरवरी को 14 केंद्रों पर 2487 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। वहीं पांच फरवरी को आठ केंद्रों पर कुल 900 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसी दिन फ्रंटलाइन वारियर्स को भी टीकाकरण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि चार फरवरी को लीलावती महिला चिकित्सालय, सीएचसी सिरकोनी, जलालपुर, मछलीशहर, महराजगंज, बदलापुर, बख्शा, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, मडियाहूं, बरसठी, करंजाकला, खुटहन, सोंधी केंद्र पर 2487 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। पांच फरवरी को जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, सीएचसी बरसठी, सुजानगंज, शाहगंज और सोंधी में टीकाकरण किया जाएगा। इसमें नौ सौ स्वास्थ्य कर्मी होगे, जबकि साढ़े 7 सौ फ्रंटलाइन वारियर्स का टीकाकरण होना है। इसमें पुलिस, होमगार्ड, नगर पालिका और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
सत्यापन के लिए साथ में लाएं यह पहचान पत्र
जौनपु्र। अगर आप कोविड 19 टीका लगवाने जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र साथ में जरुर ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी एवं पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड , स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें