संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 270 आवेदन आए। मौके पर केवल 28 का निस्तारण किया गया। शेष 242 फरियादियों का खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ा। मछलीशहर: उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों से 105 शिकायतें आईं। इसमें 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। भूमि संबंधी संबंधी शिकायतों की अधिकता रही।
तहसीलदार हुसैन अहमद, बीडीओ अंजलि भारतीय, नायब तहसीलदार शुभम गौतम व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। मड़ियाहूं: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 34 शिकायती प्रार्थना पत्र मिले। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस अवसर पर तहसीलदार रविरंजन कश्यप, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद, बीडीओ राम श्री सरोज मौजूद रहे। बदलापुर: तहसील सभागार में एडीएम परमानंद झा के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 प्रार्थना पत्र दिया। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निस्तारण के लिए विभाग को सौंप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद अमान, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अभिषेक मौजूद रहे। शाहगंज: तहसील सभागार में तहसीलदार सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 94 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर सिर्फ पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, राहुल कुमार व आनंद सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अंजलि मिश्रा, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी, प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर मौजूद रहे।