फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिक्की' को मिली नई जिंदगी: चूहे के पेट से निकला 240 ग्राम का ट्यूमर, 50 मिनट तक चला ऑपरेशन

Mon, 28 Jul 2025 08:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वरिष्ठ पशु चिकित्सक के प्रयास से 50 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद चूहे के पेट से 240 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया। 
विज्ञापन
चूहे के पेट से निकला 240 ग्राम का ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू चूहे की जटिल सर्जरी कर उसके पेट से 240 ग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन लगभग 50 मिनट तक चला, जिसे शाहगंज स्थित एक क्लीनिक में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आलोक पालीवाल द्वारा किया गया।

विज्ञापन


हुसैनाबाद निवासी अभय श्रीवास्तव का दो वर्षीय सफेद चूहा 'मिक्की' बीते चार महीनों से बीमार चल रहा था। पेट दर्द के कारण वह न तो भोजन कर पा रहा था और न ही सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। इलाज की तलाश में अभय कई जगह भटके, लेकिन जोखिम भरी सर्जरी के चलते कोई चिकित्सक तैयार नहीं हुआ। अंततः शाहगंज पहुंचकर डॉ. पालीवाल से संपर्क किया, जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकारा।

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: जहां निकला शिवलिंग वहां था बड़ा शिवाला, खोदाई के लिए अड़े ग्रामीण, प्रशासन से तीखी झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी बनी उम्मीद की किरण

डॉ. आलोक पालीवाल ने बताया कि इतनी सूक्ष्म काया वाले जीव में सर्जरी करना अत्यंत जोखिमपूर्ण था। जनरल एनेस्थीसिया की मात्रा जरा भी कम या ज्यादा होती, तो मिक्की की जान जा सकती थी। सावधानीपूर्वक डोज देने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और 240 ग्राम का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। ट्यूमर का आकार देख क्लीनिक में मौजूद सभी लोग चौंक गए। वर्तमान में मिक्की सर्जरी के बाद सूचर पर है और चिकित्सकीय देखरेख में पूरी तरह होश में है। डॉ. पालीवाल ने बताया कि 10 दिन में टांके हटा दिए जाएंगे, जिसके बाद मिक्की फिर से पहले जैसी सक्रिय जिंदगी जी सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें