फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: भगवामय हुआ त्रिलोचन महादेव परिसर, मंदिर का पट खुलते ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन; सुरक्षा दुरुस्त

Mon, 28 Jul 2025 12:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोचन महादेव मंदिर का कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्तों ने बाबा का दर्शन किया।
विज्ञापन
त्रिलोचन महादेव के दर्शन से पूर्व स्नान करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2025: जलालपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को दूरदराज से आए सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने त्रिलोचन महादेव का दर्शन पूजन किया। हजारों की संख्या में दूरदराज से आए भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद दूध और जल से बाबा का अभिषेक किया।

विज्ञापन


मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रही। भोर में दो बजे आरती के बाद ढाई बजे मंदिर का कपाट खुलते ही कांवरियां और दूरदराज से आए हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतार में लगकर जलाभिषेक किया। 

इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था शख्त रही।मंदिर के गृह से लेकर मंदिर परिसर, सड़क तक भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान तैनात रहे। थाना प्रभारी मेले में चक्रमण करते रहे। मंदिर पर दर्शन-पूजन देर शाम तक चलता रहेगा।
विज्ञापन


श्रावण मेला में आए महिला-पुरुष व बच्चों ने अपने अपने जरूरत की सामान खरीदा। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया प्रत्येक सोमवार को मंदिर का कपाट भोर में चार बजे खुलता है लेकिन कांवरियां की अधिक भीड़ को देखते हुए ढाई बजे ही आरती के बाद कपाट खोल दिया गया।

मेले का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रबंधक मुरलीधर गिरी, रामेश्वर सिंह माला, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, गुरु गोपाल सिंह समेत अन्य पुजारी व्यवस्था में लगे रहे।

विज्ञापन

भंडारा में कांवरियों व भारी संख्या में  श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
जलालपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सोनम कंस्ट्रक्शन परिवार के नवीन सिंह के द्वारा तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर  में कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष वो दूर दराज से आए कांवरिया के लोगों ने मिलकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। 

तालाब में नाव से चक्रमण करती रही पुलिस
क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव में सावन सोमवार के तीसरे दिन कांवरिया व भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए त्रिलोचन मंदिर के सामने स्थित तालाब में स्नान कर रहे कांवरियों को नाव पर सवार होकर पुलिस गहरे पानी में जाने के लिए मना करती रही तथा पूरे दिन तालाब में चक्रमण करती है।जिससे कि हादसे से बचा जा सके पीछे के मेले में कई बार हादसे भी हो चुके है जिसे लेकर पुलिस सतर्क दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें