फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम के एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइन मैन को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में 24 घंटे और तहसील क्षेत्र में 22 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। इस बीच दीपावली पर्व के मद्देनजर सरकार की तरफ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि शासन के निर्देश पर दीपावली पर्व पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। कहीं भी फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके लिए एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइनमैन को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें