फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 करोड़ से होगा रामपुर-निगोह मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामपुर-निगोह मार्ग का चौड़ीकरण 24 करोड़ की लागत से होगा। मड़ियाहूं से अपना दल एस विधायक डाॅ. आरके पटेल ने बताया कि उनकी पहल पर सड़क के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

रामपुर-निगोह मार्ग की हालत ठीक न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विधायक डॉ. आरके पटेल ने बताया कि उनके प्रयास से सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। लंबे समय से सड़क के मरम्मत और चौड़ी होने का लोगों को इंतजार था। यह रामपुर बाजार से निगोह, परियत होते हुए गोधना एनएच-731 बी तक सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। रामपुर बाजार से निगोह तक के हिस्से को शासन स्तर से स्वीकृति एवं मंजूरी मिल चुकी है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। सार्जन पटेल, मनीष यादव, ललई सरोज, रवि गुप्ता, पप्पू पटेल, जमील शेख, रवि सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की लंबे समय से जरूरत थी। अब आवागमन सुरक्षित और सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें