फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाएंगे 2300 वाहन.......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पोलिंग पार्टियां को बूथ तक पहुंचाने के लिए एआरटीओ ने वाहनों को अधिग्रहण करने का कार्य तेज कर दिया है। अभी तक 1850 वाहनों को अधिग्रहण की नोटिस दी जा सकी है। उन्हें 12 अप्रैल को ब्लाक मुख्यालय पर हाजिर होने को कहा गया है। वहां 14 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को लेकर बूथों पर जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारी तेजी से कर रहा है। वहीं वाहनों की जिम्मेदारी संभालने वाला एआरटीओ विभाग वाहनों की उपलब्धता कराने के लिए तेजी उनका अधिग्रहण भी करना शुरू कर दिया है। जिले में चुनाव में कुल 2300 भारी व हल्के वाहन की आवश्यक्ता है, जिसमें 1450 भारी और 850 हल्के वाहन हैं। इन वाहनों को अधिग्रहित करते हुए वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दिया है। साथ ही उनको वाहनों को 12 अप्रैल को तैनाती वाले ब्लाक मुख्यालयों पर भेजन का निर्देश दिया गया है, जिससे वे 14 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां लेकर रवाना हो सके।
जौनपुर। चुनाव में वाहनों को भेजने से मना करने वाले चार विद्यालयों के प्रबंधकों और आठ वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने के लिए चिह्नित किया गया है। उनके विरुद्ध शीघ्र ही एफआईआर दर्ज होगा।
विज्ञापन

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में वाहनों की कमी है। इसके मद्देनजर 450 वाहनों को सेंट्रल पूल से मंगाया गया है। यह वाहन 12 दिसंबर को जिले में आ जाएंगे। इसका उपयोग आवश्यक्तानुसार चुनाव में किया जाएगा।
एआरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2300 वाहनों की आवश्यकता है। जिले में 1850 वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं 450 वाहनों को सेंट्रल पूल से मांगा गया है। सभी वाहनों को ब्लाक मुख्यालयों पर 12 अप्रैल को भेज दिया जाएगा। वाहन देने से मना करने वाले चार स्कूल प्रबंधक व आठ प्राइवेट वाहन स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए चिह्नित किया गया है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें