फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ और जौनपुर में हरियाणा से आए 222 मजदूर, जांच के बाद किए गए क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जौनपुर के 94 मजदूर चार बस से लाए गए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
रोजगार की तलाश में अन्य प्रांतों में गए मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सोमवार को हरियाणा में फंसे जौनपुर के 94 मजदूर चार बस से लाए गए। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। इनके अलावा कई अन्य स्थानों से पैदल चलकर आए 10 अन्य लोगों को भी यहां क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन


आजमगढ़ में पांच बसों से 128 लोग वापस लाए जा चुके थे। हरियाणा में काम करने वाले 94 लोगों को चार बसों से जौनपुर लाया गया। हरियाणा की सीमा पर बागपत से उन्हें मेरठ डिपो की बस लेकर दोपहर में प्रयागराज के रास्ते मुंगराबादशाहपुर पहुंची। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक इंटर कॉलेज के परिसर में क्वारंटीन में रख दिया गया।

उनकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा दिल्ली से सात, महाराष्ट्र से एक और दो जबलपुर से आए दो लोगों को भी यहां क्वारंटीन में रखा गया है। एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव ने बताया कि पंजाब से भी मजदूर आ रहे हैं। इन मजदूरों को मछलीशहर के स्कूल में रखने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक उनके पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, आजमगढ़ डीएम एनपी सिंह ने बताया कि भोर में तीन बजे से हरियाणा प्रांत से प्रवासी मजदूरों को लेकर बसों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक पांच बसों से कुल 128 प्रवासी मजदूर लाए गए थे। वहीं दो और बसों से लगभग 50 से 60 मजदूरों के आने की संभावना है। बसों से मजदूरों के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

रोडवेज पर ही सभी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया। इसके पश्चात सभी को अलग-अलग पब्लिक क्वारंटीन सेंटरों व तहसील स्तर पर बनाए गए सेंटरों पर रखा गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि हरियाणा से वापस लाए गए मजदूर 14 दिनों तक पब्लिक क्वारंटीन में रहेंगे। इसके बाद इन्हें इनके घर भेज कर होम क्वारंटीन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें