फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और स्लोगन से किया कोरोना वारियर्स का स्वागत

विज्ञापन
05- शाहीपुल पर शहर के छात्र छात्राओं व नागरिको द्वारा लगाई गई कोरोना जागरूकता पेटिंग व चार्ट। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कोरोना से बचाव में लगे डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस प्रशासन का फूल माला, पोस्टर और स्लोगन से स्वागत किया। समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व पर मुस्कुराएगा इंडिया के तहत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने शाही पुल पर पोस्टर लगाए। इन पर आम जनमानस को जागरूक करते हुए लिखा गया है, घर में रहे सुरक्षित रहें। जौनपुर पुलिस प्रशासन को सलाम, आज डॉक्टर नर्सेज पुलिस, देश के असली हीरो हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. राजश्री सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पूनम सिंह, सुमित सिंह, सत्यम सुंदरम मौर्य, सन्दीप सिंह, रूपेश शरद, अरुण तिवारी, प्राची मिश्रा, रोशनी जायसवाल, मानसी अग्रहरि, अवंतिका सिंह, प्रीति यादव, ,चारुक पटेल, कपिल देव सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें