जौनपुर। फोर जी स्पेक्ट्रम शीघ्र आवंटित करने का लेकर आल यूनियंस एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के नेतृत्व में बीएसएनएल कर्मचारियों ने सोमवार को अल्फस्टीनगंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरु किया। इस दौरानं आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई।
वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों की मांगे लंबित हैं। जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे हमलोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसे हम बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2017 से तीसरा वेतन संशोधन 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ लागू करने, फोर जी स्पेक्ट्रम शीघ्र आवंटित करने, वास्तविक मूल वेतन के आधार पर पेंशन कांट्रीब्यूशन का भुगतान करने, द्वितीय वेतन संशोधन में हुई त्रुटियों को सुधारने, बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति का शीघ्र अनुमोदन करने, बीएसएनएल के मोबाइल टावर्स को आउट सोर्सिंग के माध्यम से संचालन व रख रखाव का प्रस्ताव रद्द करने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक पूरा नहीं की गई है। उन्होंने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। हड़ताल में जिला सचिव सुरेश यादव, रामलोचन यादव, अनिल कुमार बिंद, सूर्यनरायण यादव, मदनमोहन राय, प्रबुद्ध सिन्हा, शांति देवी, शीला यादव, मंजू राय, ऊषा राय, गुरुदेव मौर्य आदि रहे।