जौनपुर। रामनगर ब्लाक के वनेवरा गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में धांधली बरतने का आरोप लगाया है। प्रधान पति ने 23 लोगों को पैसा अपने खाते में ले लिया। अब घटिया तरीके से आवास का निर्माण कराया जा रहा है। हम सभी मुसहर जाति के लोग अनपढ़ हैं। मनमानी तरीके से आवास का निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में हरीमती पत्नी संता, प्रमीला पत्नी शिवपूजन, उर्मिला पत्नी मूरत, डिब्बी पत्नी राम प्रसाद, रिंकू पत्नी मूरत शामिल थी।