फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुआ और रिजवी एकेडमी अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट कप मैच में मंगलवार को बलुआ की टीम ने बक्शा को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्शा की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलुआ की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच सहाबुद्दीन रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच एनएनसी एकेडमी सुरियावां भदोही और रिजवी एकेडमी जौनपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवी एकेडमी जौनपुर ने 18 ओवर 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। अभिलाष ने 51 रन बनाए तथा दीपांकर ने 2 विकेट लिया। जवाब में सुरियावां की टीम 122 रन बनाकर आलआउट हो गई। तेजस्वी जायसवाल ने 53 रन बनाए जबकि विशाल ने 4 विकेट लिए। मैन आफ द मैच विशाल रहे। कमेंट्री दीपक यादव व स्कोरिंग मनीष यादव ने की। आयोजक मङ्गल यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें