फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता में विशाल व भाषण प्रतियोगिता में मिर्जा मुदस्सिर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के फार्मेसी संस्थान के नवाचार सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती पर भाषण, कविता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनता इंटर विद्यालय, मुन्नर राम इंटर कालेज और मोहम्मद हसन विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में मिर्जा मुदस्सिर हुसैन को पहला, शिवेश मिश्र और मानसी सिंह को संयुक्त रूप से दूसरा और स्वाति मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कविता पाठ में विशाल सोनी को पहला, आदित्य प्रकाश भारद्वाज को दूसरा एवं रंजू को तीसरा स्थान मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आदित्य प्रकाश भारद्वाज को पहला, पंकज पांडेय को दूसरा और शिवेश मिश्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अजय द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अटल बिहारी वाजपेयी प्रेरणा स्रोत है। उनका पूरा जीवन बेदाग रहा। डा. अवध बिहारी सिंह ने कहा कि अटल का सभी वर्ग के प्रति समान व्यवहार अन्य से अलग करता है। संचालन सुधीर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डा. विनय वर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. एसपी तिवारी, डा. आलोक दास, अच्छे लाल यादव, पंकज सिंह, ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें