फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन में मिला लावारिश मासूम 19-09-41

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुजफ्फरनगर से गोदिया जाने वाली ट्रेन की जनरल बोगी में एक लावारिस बच्चा पाया गया। यात्रियाें ने इसकी सूचना स्काट में लगे जीआरपी सिपाहियों को दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने बच्चे को एक महिला के सहयोग से वाराणसी ले गए। महिला को बच्ची को ट्रेन में छोड़ने को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढे तीन घंटे लेट थी। ट्रेन रात करीब साढे ग्यारह बजे स्टेशन पर पहुंची तो पता चला कि एक महिला अपने दो तीन दिन की बच्ची को ट्रेन में छोड़कर उतर गई। इसके बाद स्टेशन पर और यात्रियों में बच्ची को देखने वालों की भीड़ लग गई। जीआरपी ने काफी देर तक बच्ची को ट्रेन में छोड़ने वाली महिला को खोजती रही लेकिन वह नही मिली। लोग बस यही कहते रहे कि वह कैसी मां है कि अपने दुधमुहे बच्ची को ट्रेन में छोड़कर चली गई। लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे। वहीं पास की बोगी में बैठी एक महिला ने बच्चे को गोद लेने की बात की। इसके बाद स्काट में लगे जीआरपी सिपाहियों ने कहा कि पहले इसे लेकर वाराणसी चलिए वहां लिखा पढ़ी के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर वाराणसी उसी ट्रेन से स्काट टीम के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें