फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व प्राइवेट आफिसों पर चस्पा होगा पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अब जिले में सभी मतदेय स्थलों सहित सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों आदि पर पोस्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस पोस्टर को लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें मतदाताओं को वोट देने और मतदान करने के दौरान पहचान के लिए प्रयोग किए जाने वाले दस्तावेजों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा मतदेय स्थल सहित सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों, कालेजों,अस्पतालों, बैंको, डाकघरों और ब्लाकों पर पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है।जिसमेें मतदाताओं को वोट देने के लिए अपील होगी। साथ ही मतदान करने के दौरान मतदान केंद्र पर पहचान के लिए प्रायोग किए जाने वाले दस्तावेजों के नाम अंकित रहेगी। जिसमें स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड धारक, पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड व सरकारी पहचान पत्र अंकित रहेंगे। जिसके क्रम में जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। पोस्टर छपने के लिए दे दिया गया है। इन पोस्टरों को स्वीप के माध्यम से उक्त स्थानों पर लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदेय स्थल सहित सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों, कालेजों,अस्पतालों, बैंको, डाकघरों और ब्लाकों पर पोस्टर चस्पा करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में पोस्टर छपवाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही स्वीप के माध्यम से चस्पा करवाने का कार्य किया जाएगा।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें