खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में लगे मोबाइल टावर से बुधवार की रात केबिन का ताला तोड़कर बीस बैटरी चोर उठा ले गए। टावर टेक्नीशियन राकेश कन्नौजिया ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
रुस्तमपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण पांडेय के खेत में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। यहां टावर टेक्नीशियन पद पर बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राकेश तैनात है। रोज की तरह बुधवार की शाम को भी वह केबिन में ताला बंद कर घर चले गये। दूसरे दिन गुरुवार को जब यहां पहुंचे तो केबिन का ताला टूटा पड़ा था। सभी 20 बैटरी गायब थी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात एक गार्ड को सप्ताह पूर्व कंपनी ने हटा दिया था। तब से किसी गार्ड की तैनाती नहीं की गई है। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरी गयी सभी बैटरियों की कीमत लाखो में बताई गई है।