फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला सहित दो घायल

Wed, 04 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों (मां बेटे) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी राकेश चौहान (18) बाइक से दो अन्य साथियों के साथ घर जा रहा था। रसूलपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दोनों साथी घटना के बाद फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज क्षेत्र के बासूपुर पुल के पास राजाबाजार रोड पर ट्रक बाइक में हुई टक्कर से मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रतापगढ़ जिले के रेडिगारापुर पट्टी उसरौली निवासी राजू पाण्डेय 25 अपनी मां विमला पाण्डेय 45 को बाइक से लेकरउमरी निवासी एक ज्योतिषाचार्य के यहां जा रहा था। रास्ते में बासूपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें