फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह जल गए 198 ट्रांसफार्मर, बदलने की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती के साथ ही ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोगों को इस प्रचंड गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीज चौराहे के पास मंगलवार को देर शाम ट्रांसफार्मर धू - धू कर जल गया। इसके बाद ट्राली ट्रांसफार्मर लगाया गया। यह ट्रांसफार्मर भी बुधवार को दोपहर में धू-धू कर जल गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। इसी तरह शहर के नईगंज, टीचर्स कालोनी, कालीकुत्ती मोहल्ले में भी ट्रांसफार्मर जल गया। कमोवेश यही स्थिति जिले के अन्य क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की भी है। लगातार ट्रांसफार्मर जलने की घटना से इस प्रचंड गर्मी में बिजली का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न क्षेत्रों में 62 विद्युत उपकेंद्र हैं। इसी तरह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 60 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिनके सहारे कुल पांच लाख 63 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं बिजली आपूर्ति के लिए रोस्टर भी निर्धारित है। इसके तहत शहर में 24 घंटे और तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति रोस्टर निर्धारित है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से राहत के लिए लोग एसी, कूलर, पंखा व इंनवर्टर आदि का उपयोग कर रहे हैं। इससे लोड बढ़ गया है। ओवर लोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इन दिनों ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला तेज हो गया है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मार्च माह में जहां 185 ट्रांसफार्मर जले थे, अप्रैल माह में अब तक 198 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इनके अलावा वर्क शॉप में भी काफी संख्या में जल ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए रखे हुए हैं। ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिसका खामियाजा लोगों को इस प्रचंड गर्मी में परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि वर्कशॉप में जले ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए रखा गया है, जैसे-जैसे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, वहां ट्रांसफार्मर बदले भी जा रहे हैं। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें