मुंगराबादशाहपुर । हेरा पैलेस में रविवार को न्यू शक्ति कालेज आफआईटी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।
शुरूआत पूजा सिंह, लालसाहब सिंह, अनिल तिवारी, राजन सिंह, शेखर पांडेय, सुरेंद्र पांडेय ने सरस्वती पूजन से की। सृष्टि, रोहिनी, मंजरी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। आकांक्षा, फिजा, नेहा, स्वाती ,अंतिमा, प्रियांसी, सौम्या, साक्षी, अंजली, दिव्या, माही, मंजरी के नृत्य पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कोरियोग्राफर पवन ग्रुप ने हनुमान चालीसा, शिव तांडव और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। अंकुश पांडेय व शिवम तिवारी ने अपने मिमिक्री व हास्य व्यंग्य कविताओं से खूब हंसाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के बगैर कोई उन्नति नहीं हो सकती ।शिक्षित समाज से ही देश के बेहतर भविष्य की परिकल्पना की जा सकती है ।उन्होने शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान के लिए विनय कुमार गुप्त को याद किया।संस्था के डायरेक्टर राजन सिंह व एचओडी पूजा सिंह ने कामन टेस्ट कम्पटीशन,डेमो इंटरव्यू, स्पोकेन की प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र व छात्राओं व साल में एक भी दिन कालेज में अनुपस्थित नहीं रहने वाले उरूज लारी को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि,थानाध्यक्ष शशिभूषण राय,मुंगराबादशाहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह,उदय सिंह,विमल प्रताप सिंह,चौकी इंचार्ज देवेन्द्र दूबे,शिक्षक एमपी चौरसिया,लालसाहब सिंह,अनिल तिवारी ने बच्चो के सुंदर भविष्य की कामना करते हुऐ उन्हे बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जुफा,काजल,विम्मी,सृष्टि ने किया।इस मौके पर वेद प्रकाश सिंह,आरपी सिंह,प्रभाकर द्विवेदी,बन्ने भाई,राजबाला सिंह,अनिल तिवारी,प्रमोद दूबे,अनिल शुक्ला,पिन्टू सिंह,रोहित सिंह,सुनील सिंह,शेखर पांडेय,सुरेन्द्र पांडेय,राकेश मिश्रा,अफजाल अहमद,फहीम अंसारी आदि मौजूद थे।