फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की उन्नति के लिए एकजुटता जरूरी-कपिलमुनि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। संगठन को मजबूती समाज के सदस्यों की सक्रियता और एकजुटता से मिलती है । जब समाज के सभी लोग एक जुट होकर कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढते हैं तो समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। उक्त बातें मुख्य अतिथि उमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि ने रविवार को नगर के गंगा पैलेस में आयोजित स्वजातीय जिला सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और शक्ति तभी मिलती है। जब समाज के सभी लोग एक जुट होकर समाज के उत्थान के बारे में चिंतन करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश उमरवैश्य ने समाज की एकजुटता बनाये रखने के लिए भरोसा दिलाते हुए हर वक्त प्रयास करने व समाज के लोगों को संगठन से जल्द से जल्द जोड़कर संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। साथ ही
विज्ञापन

इसके लिए लोगों से आगे आने की अपील की। इस दौरान प्रदीप, डा. राकेश, स्वामीनाथ, मोतीलाल, शिरीष, हरिओम, राजेश, घनश्याम, अनन्त लाल, नरेंद्र, अमित एवं राजकुमार आदि मौजूद रहे। इसके पहले समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालो को अंग वस्त्रम एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मछलीशहर की क्षेत्रीय इकाई का गठन करते हुए शिरीष उमरवैश्य को तहसील अध्यक्ष,महेंद्र कुमार को महामंत्री एवं अनी उमर वैश्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें