जौनपुर। आईसीएससीई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टाप करने वाले दोनों छात्र इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बारहवीं के छात्र वैभव श्रीवास्तव को 95 फीसदी अंक मिले हैं जबकि दसवीं में वंशिका सिंह 97.33 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल रही हैं।
छात्रा वंशिका सिंह का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। बोर्ड परीक्षा में 97.33 फीसदी पाकर पास होने पर वह काफी खुश हैं। उनका कहना है मेरी सफला के पीछे मेरे पिता प्रो. आशुतोष सिंह और माता पंकजा सिंह का हाथ है। उनकी प्रेरणा से हमें परीक्षा में बेहतर अंक मिला है। वह हर रोज छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। हाई स्कूल में 95.33 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे मयंक राय भी इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारी कर रहे है।
वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि इंजीनियरिंग बनना चाहते हैं। इसके लिए वह कोटा में दाखिला ले लिया है। वैभव का कहना है कि वह सात से आठ घंट कडी मेहनत कर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना है कि वह एक योग्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में शिक्षक है। इंटर के छात्र अभिषेक यादव भी कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं।