जौनपुर। जिले में मतदान कराने के लिए लगने वाले ईवीएम का मॉक पोल कर सील करने का कार्य मंडी परिषद समिति चौकिया में चल रहा है। अभी तक पांच विधानसभाओं के बूथों पर जाने वाले ईवीएम को माक पोल के बाद सील कर दिया गया है। अब इस ईवीएम को सीधे बूथों पर जाने से पहले पोलिंग पार्टियों को दी जाएगी।
जिले के दो लोकसभा जौनपुर व मछलीशहर सीट के लिए मतदान 12 मई को होना है। इन दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 37 लाख 11 हजार 882 वोटर हैं। जिसमें जौनपुर लोकसभा सीट पर 18 लाख 66 हजार 398 और मछलीशहर सीट पर 18 लाख 45 हजार 484 वोटर है। वहीं इन मतदाताओं को वोट डालने के लिए कुल 3455 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए ईवीएम को तैयार किया जा रहा है। मंडी परिषद में माक पोल के बाद ईवीएम को बूथों पर जाने के लिए सील किया जा रहा है। इन ईवीएम को विधानसभावार सील किया जा रहा है। जिससे ईवीएम को पोलिंग पार्टियों को देने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान पांच विधानसभाओं के बूथों पर जाने वाले ईवीएम को माक पोल के बाद सील कर दिया गया है। जिसमें वाराणसी जिले के पिंड्रा सहित केराकत, जफराबाद, मड़ियाहूं व मछलीशहर विधानसभा के ईवीएम हैं। वहीं अभी भी बदलापुर, शाहगंज, सदर, मल्हनी व मुगराबादशाहपुर के ईवीएम को माक पोल करने के बाद सील करने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी ईवीएम के सील हो जाने के बाद उनको पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना होने से पहले देने का कार्य किया जाएगा।
मंडी परिषद समिति चौकियां में विधानसभावार ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने के साथ ही माक पोल के बाद सील करने का कार्य किया जा रहा है। जिसे पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना होने से पहले दी जाएगी। इस दौरान वाराणसी जिले के पिंड्रा सहित केराकत, जफराबाद, मड़ियाहूं व मछलीशहर विधानसभा के ईवीएम को माक पोल के बाद सील कर दिया गया है। शेष पांच विधानसभा के ईवीएम का माक पोल कर सील करने का कार्य किया जा रहा है।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी