महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) गुट के बदलापुर तहसील इकाई ने शनिवार को महराजगंज ब्लाक में किसान पंचायत किया। जिसमें किसानों, गरीबों व मजदूरों की समस्या दूर करने की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौपा गया।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ कठिसानों को नहीं मिल रहा है उसकी बंन्दरबाट की जा रही है।जिसकी जांच कराया जाय। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में डॉक्टरों और राजकीय कृषि बीज भंडार महाराजगंज के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे किसानों का शोषण बंद करने, खाद व बीज कीटनाशक दवाइयां नियंत्रित करने की मांग की। अध्यक्षता रामजनक गौतम व संचालन मनोज यादव ने किया।इस अवसर पर सियाराम उपाध्याय, रत्नेश्वर, धर्मेंद्र, वीरेंद्र सिंह, कैलाश, अमरनाथ, अर्जुन, विजय, शरद मिश्रा, बुलाकी यादव आदि उपस्थित रहे।