बदलापुर । थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ रोड पर भलुवाहीं गांव के पास शनिवार की शाम अपाचे बाइक सवार दो बदमाश पुरानीबाजार गांव निवासिनी रागिनी पुत्री मुन्ना शर्मा के कान से तीन तोले का झुमका छीन कर सिंगरामऊ की तरफ भाग गये। घटना के दौरान उसका कान लहूलुहान हो गया।
रागिनी अपनी बहन रोशनी एवं अंतिमा के साथ बदलापुर बाजार से खरीदारी करके घर आ रही थी। वह जैसे ही भलुआही कठोर मोड़ के पास पहुंची थी कि अपाचे बाइक सवार दो बदमाश उसके कान से झुमका छीन कर भाग गये। घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।