फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लाने के लिए लगाई गईं 180 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे के बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी महाकुंभ जाने वाले वाहनों पर रोक लगी रही। वहीं प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए 180 बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों को निरस्त रही तो कुछ का रूट डायवर्ट किया गया। जौनपुर डिपो से 50 बसें, ईदगाह डिपो से 50, शाहगंज डिपो से 80 बसें महाकुंभ में गए श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए खाली भेजी गईं हैं। इससे अन्य कार्यों से प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहगंज एआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि शाहगंज डिपो से 80 रोडवेज बस महाकुंभ मेले में लगाई गई है। हादसे के बाद शासनादेश के आदेश पर खाली बसें प्रयागराज से से श्रद्धालुओंको वापस लाने के रवाना किया जा रहा है। जौनपुर एआरएम ममता दुबे ने बताया है कि जब तक शासन से कोई आदेश नहीं आएगा तब तक महाकुंभ में यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द, चार के बदले मार्ग -जौनपुर से होकर जाने वाली औडिहार पैसेंजर अपडाउन, एजे पैसेंजर, फरक्का एक्सप्रेस अपडाउन, रायबरेली एक्सप्रेस अपडाउन, छपरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी रद्द रही। इसके अलावा जंघई जंक्शन पर दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अपडाउन, गोरखपुर से मुम्बई एलटीटीई जाने वाली काशी एक्सप्रेस अपडाउन, मुम्बई से छपरा एलटीटीई तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अपडाउन, मुंबई एलटीटीई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस अपडाउन ट्रेन डायवर्ट रही। जौनपुर टीआई नवीन कुमार राय ने बताया है कि महाकुंभ से यात्रियों को वापस लाने के लिए ट्रेनाें का संचालन किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें