फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 घंटे में 17.9 मिमी बारिश, बिजली से गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
कसेरवां में बिजली गिरने मृत नन्द लाल गिरी की फाईल फोटो। परिजन
विज्ञापन
जौनपुर। सोमवार की रात 8 बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 8 तक झमाझम बारिश हुई। आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि 12 घंटे में 17.9 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, मीरगंज क्षेत्र में खेत में मेड़ बांधने गए ई-रिक्शा चालक नंदलाल गिरी (35) की बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शुभम और मीरगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 12 घंटे तक हुई झामझम बारिश के कारण शहर से गांव तक के कई क्षेत्रों में पानी भर गया था। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। कई फैक्ट्रियों में पानी घुस गया। इससे मशीनों और कच्चे माल को नुकसान की संभावना है। उद्यमियों ने नालियों की सफाई नहीं होने की बात बताई। सीडा के सिविल प्रबंधक मो. शारिक हबीब ने बताया कि स्थिति का निरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
सदर तहसील 6.8 मिमी
शाहगंज 4.20 मिमी
बदलापुर 2.50 मिमी
मछलीशहर 2.40 मिमी
मड़ियाहूं 2.00 मिमी
केराकत सिर्फ बूंदाबांदी
महीना वर्षा औसत वर्षा
अप्रैल 29.6 4.93
मई 16.2 2.70
जून 14.8 2.40
जुलाई 346.4 57.7
नोट : आंकड़े आपदा विभाग से लिए गए हैं।

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
मीरगंज। सुबह ई-रिक्शा की चाबी लेकर घर से निकलकर परिवार की रोजी-रोटी का जुगाड़ करने वाले कसेरवा के नंदलाल गिरी की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। वे जंघई से कसेरवा बाजार तक ई-रिक्शा चलाते थे। नंदलाल गिरी अपने भाइयों से अलग रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ई-रिक्शा चलाने से जो कमाई होती उसी से शाम का चूल्हा जलता था। उनके तीन बच्चे हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बबिता बेसुध हो गईं। जब भी होश आता, बस एक ही सवाल जुबां पर था कि अब बचवन के के संभाली...। कईसे पढ़ाई ब हम अपने बच्चन क...।
विज्ञापन


इस साल बिजली गिरने से हुए हादसे
-
चंदवक के बड़खड़ा (मढ़ी) गांव निवासी पवन यादव उर्फ इंदल (22) की मौत हो गई थी।
-
7 जुलाई को जलालपुर के जगापुर में बिजली गिरने से अभिषेक दुबे ऋतिक (25) की मौत हो गई थी।
- मछलीशहर के रसूलपुर निवासी सेवालाल सरोज (60) की मौत हुई थी। हालांकि, प्रशासन ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें