फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छटते ही गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पिछले 3 दिन से रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश के बीच गलन बढ़ गई है । रविवार को सुबह पश्चिम की दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपाया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम साफ हुआ तो कुछ देर के लिए धूप खिली और लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का मानना है कि बादल छटने के बाद गलन और बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम का पूर्वानुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ठंड के चलते शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें