जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के तृतीय चरण में संपन्न होने वाले लोक सभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। वह फिलहाल बीते लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर के प्रभारी रहे हैं।
श्री यादव पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाए जाने की जानकारी प्रमुख महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के जारी पत्र के माध्यम से मिली। 23 अप्रैल को चुनाव होगा। तीसरे चरण के चुनाव में दस लोकसभा क्षेत्रों के जिले मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, एटा, बदायूं व पीलीभीत हैं।