फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने कृष्ण और राधा से जुड़ी लीलाओं का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के कटरा स्थित शृष्टी पैलेस में सोमवार शाम से रासलीला का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कपिल मुनि, अश्वनी गुप्त, राजकुमार नेता, ओमप्रकाश त्रिपाठी, बिजेंद्र जयसवाल आदि ने भगवान श्री कृष्ण-राधा की आरती उतार कर रासलीला महोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से अनेकों लीलाओं का मंचन किया।जिसमें राधा के जन्मोत्सव की लीला का सजीव मंचन प्रस्तुत करलोगों को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व मोर कुटी बरसाने में का भी मंचन बृंदावन से आए कलाकारों ने पेश किया।तत्पश्चात राधे राधे बोल, हमारो धन राधा श्री राधा , जो मेरो नाम सुमिरी लीजौ उ भव सागर से तर लीनो आदि भगवान श्री कृष्ण और राधा जी से जुड़े अनेक लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा पेश किया गया।वहीं मोर नृत्य, समेत अनेक भक्ति से ओत प्रोत लीला नृत्य का मंचन किया गया।जिसे देख लोग भक्ति रस में डूब गए। अंत में राधा की महाआरती हुई।कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल की ओर से उपस्थित श्रद्धालुजनो का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने आभार जताया। इस अवसर पर राजकुमार गुप्त, संजय जायसवाल, विजेंद्र कुमार जायसवाल, राजू गुप्त, विश्वामित्र, गुड्डू मारवाड़ी, जितेंद्र गुप्त, चंद्रेश पांडेय, दिनेश कुमार, केशव राम दुबे, नान्हू गुप्त आदि श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें