फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2208 छात्रों को दिया गया छात्रवृति प्रमाण पत्र ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने 2208 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ा ही ऐतिहासिक अवसर है जब मुख्यालय पर बच्चों को एक साथ बुलाकर छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है। शासन का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति को वितरण हो जिससे छात्र छात्रवृत्ति की धनराशि का सही उपयोग कर सकें। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह में अन्य पिछड़ावर्ग के 810, अल्पसंख्यक के 290, सामान्य के 273, अनुसूचित जाति/जनजाति के 835 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राधेश्याम यादव, सहायक विकास अधिकारी (पं0), रामनगर श्रीमती सीमा देवी, सचिव, ग्राम पंचायत, गरोठन, विनित कुमार, सचिव, ग्राम पंचायत, अमोध, गजेन्द्र बहादुर मौर्य, ग्राम प्रधान, गरोठन, राजमणी पटेल, ग्राम प्रधान, अमोध, अमृतलाल, ग्राम प्रधान, भानपुर, श्रीमती सुनिता यादव, स्वच्छाग्रही, ओम प्रकाश मिश्रा, स्वच्छाग्रही, आकाश गायकवाड, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक, अनूप कुमार सिंह, जिला कन्लस्टेन्ट, राजन कुमार मौर्या, लेखाकार/योजना सहायक, दिव्यमणि बरनवाल एवं ज्ञानेश श्रीवास्तव, कम्प्यूटर आपरेटर को नगर विकास राज्य मंत्री गिरिश चन्द्र यादव ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरस यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें