फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस के ट्राली में ब्लास्ट होने से एसएसओ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के भटपुरा उपकेंद्र की ट्राली में लगाते समय रविवार को सुबह ब्लास्ट हो गया। हादसे में उपकेंद्र पर तैनात सब स्टेशन अफसर (एसएसओ) झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। ट्राली फटने का कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव निवासी तेग बहादुर सिंह उर्फ कल्लू भटपुरा उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की सुबह महाराजगंज फीडर पर मरम्मत के लिए लाइनमैन ने शटडाउन लिया था। काम करने के बाद उसने शटडाउन वापस किया। एसएसओ ने जैसे ही फीडर चालू करने के लिए ट्राली लगाई तो ब्लास्ट हो गया। आग की लपट निकली, जिसकी चपेट में आकर उसका हाथ झुलस गया। बाल व भौहें भी जल गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारी उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती कराया। एसएसओ तेग बहादुर सिंह ने बताया कि कहीं शार्ट सर्किट की वजह से ट्राली में लगाते समय ब्लॉस्ट हुआ है। ट्रॉली ब्लास्ट होने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें