फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 हजार 300 उपभोक्ताओं पर बकाया है 271 करोड़ 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी में बिजली ऐसे उपभोक्ताओं को रुलाएगी जिनका, हजारों रुपये बिजली बिल का बकाया है। और लंबे समय से उनके द्वारा बिल जमा नहीं किया गया है। विद्युत विभाग ऐसे उपभोक्ताओं की लाइन काटने की तैयारी में जुट गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 71 हजार 300 उपभोक्ताओं पर तकरीबन 271 करोड़ 50 लाख बकाया है। सरचार्ज में छूट स्कीम शुरू होने के बावजूद भी इनके द्वारा बिजली बिल का बकाया जमा नहीं किया गया है। ऐसे में विभाग अब कनेक्शन काटने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शहर में तकरीबन बीस घंटे एवं ग्रामीण अंचल में फिर 15 से 17 घंटे बिजली मिल रही है। जिले में तकरीबन 32 हजार ट्रांसफार्मर लगाकर पांच लाख 78 हजार 775 उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यह अलग बात है कि हर माह 200 से अधिक ट्रांसफार्मर जलने से हजारों उपभोक्ता गर्मी में परेशानी झेलने को विवश हैं। हाल ही में सोमवार को जौनपुर आएं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक ओपी दीक्षित एवं मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया था। जिसके क्रम में 71 हजार 300 उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर लिया गया है। इनके ऊपर 271 करोड़ 50 लाख रूपयें बकाया है। इसमें शहर के 9435 उपभोक्ता शामिल है। जिनके ऊपर 76 करोड़ बकाया है। शेष ग्रामीण अंचल के बकाएदार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें