सतहरिया। पवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी पति पर दूसरी शादी करने एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सजाईकला निवासी विवाहिता पूनम देवी के पिता गिरिजा शंकर निवासी ग्राम गरियांव, थाना मुंगरा बादशाहपुर ने गुरुवार को लिखित तहरीर दिया की उनकी पुत्री पूनम के पति रंजीत कुमार, सास, ससुर, ननद आए दिन दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते है। उनका आरोप है कि दहेज को लेकर आए दिन ससुराल वाले हमारी बेटी को मारने पीटने के साथ ही एक बड़ी रकम की बराबर मांग करते हैं। मांग पूरा न कर पाने पर उनकी बेटी को जला कर मार देने की धमकी भी ससुराल वालों द्वारा दिया जाता है। उनका आरोप है कि उनका दामाद किसी दूसरी लड़की से चुपके से शादी भी कर लिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पवारा पुलिस ने पति रंजीत कुमार, सास सीता देवी, ससुर रमाकांत, ननद समेत चार के विरूद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।