जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन का गुरुवार को कृषि भवन सभागार में समापन हुआ। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी सीबी सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की देखरेख में हुआ। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी संबद्ध घटक संघ के अध्यक्ष और सचिव , उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव में राकेश श्रीवास्तव सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंजीनियर बेचन मिश्र डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग, जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह अधीनस्थ कृषि सेवा संघ , सम्प्रेक्षक सभाजीत यादव आईटीआई कर्मचारी संघ निर्वाचित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। इस मौके पर ओपी प्रसाद, डॉक्टर प्रदीप सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, राजेश यादव, संजय चौधरी, संजय पाठक, भरत सिंह, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, इंजीनियर जेडी सिंह, अनिल कुमार यादव, शंभूनाथ यादव, शरद पटेल, सामिप्य द्विवेदी, दारा सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, महेंद्र यादव, राजबली यादव, लल्लू सोनकर, सरिता सिंह, मीना यादव, दयाराम गुप्ता, इंजीनियर केडी यादव, हीरालाल यादव, वीरेंद्र सिंह, रामअवध लाल, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, सुमित कुमार सिंह, राजीव लाल श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाल, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।