फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा 24 घंटे का, मिल रही शहर में 21 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जर्जर विद्युत वितरण व्यवस्था के चलते शेड्यूल से तीन घंटे कम विद्युत आपूर्ति शहर में हो रही है। कभी तार टूटने तो कभी लोड बढ़ने के कारण अक्सर दिन में तीन-चार बार बिजली गुल हो रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली की इस कटौती से लोग आजिज हैं।
विज्ञापन

शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन जर्जर विद्युत वितरण व्यवस्था के चलते बमुश्किल से 20 से 21 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। शहर के अधिकांश तार पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कई मुहल्लों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता लोड की तुलना में कम होने के कारण ट्रिपिंग होती रहती है। जिले में कुल पांच लाख 78 हजार 775 बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मी के चलते इन दिनों प्रतिदिन 400 मेगावाट बिजली की मांग है जबकि अधिशासी अभियंता पारेषण तुलसी राम के मुताबिक 330 मेगावाट ही मिल पा रही है। इस तरह कुछ कटौती तो करनी ही पड़ रही है। इसके लोकल फाल्ट और ट्रिपिेंग से भी परेशानी हो रही है। हर तीन-चार घंटे पर घंटे-दो घंटे के लिए अलग-अलग मुहल्लों में कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में इस अघोषित कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मियांपुर निवासी कंचन सिंह ने बताया कि रोजना दिन में कई बार में तीन घंटे तक की कटौती हो रही है। अधिशासी अभियंता एसके सनोरिया का कहना है कि शेड्यूल के पालन के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोकल फाल्ट के चलते कटौती हो रही है। औसतन दो से तीन घंटे बिजली प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें