फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी में फीडिंग का रास्ता साफ, वकील काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। खतौनी में न्यायालयों के आदेश की फीडिंग होने का काम शुरू होने की जानकारी के बाद अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दी। रजिस्ट्रार कानूनगो का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं होने के कारण खतौनी में न्यायालय के आदेश फीड नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद अभी तक दूसरे कार्यवाहक अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं हो पाया था। इसी मामले में प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। तहसीलदार केके मिश्र ने शनिवार को समस्या का समाधान होने की जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह को दी। जिसके बाद अधिवक्ता संघ ने बैठक कर हडताल को वापस लेने की घोषणा की। बैठक में महामंत्री संजीव कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, यज्ञ नरायन सिंह, आरपी सिंह, विनय पाण्डेय, सरजू प्रसाद बिंद, विकास यादव अनिश्चितकालीन न्यायालयों के बहिष्कार को समाप्त करने की घोषणा की। शनिवार से ही कामकाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें