फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जबरदस्त कटौती के कारण लोग बेहाल हैं। एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बिजली की जबरदस्त कटौती से ग्रामीण परेशान है। लाख कवायद के बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है। चुनाव के पहले रोस्टर से छह घंटे कम बिजली देने का नया रोस्टर जारी किया गया है। वहीं लोकल फाल्ट से भी लगभग ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे महज 14 से 15 घंटे बिजली ग्रामीण क्षेत्रों में मिल पा रही है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से किसान धान की नर्सरी भी नहीं डाल पा रहे हैं।
बिजली विभाग द्वारा चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है। इस नये रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दिया जाना है। जबकि इसके पहले 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर था। एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति कम कर दी है। वहीं आए दिन फाल्ट से भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 14 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली के आने व चले जाने का कोई समय नहीं है। दोपहर के समय बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भीषण से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं किसान जहां धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
शाम पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली का है शेड्यूल
जौनपुर। नये रोस्टर के अनुसार जिले के ग्रामीण इलाकों में शाम पांच बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। शेष समय में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें