फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे नहीं पकड़े गए तो सड़क पर उतरेंगे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपर। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सपा कार्यकर्ताओं के हत्यारे शीघ्र नहीं पकड़े गए तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं की सुनियोजित तरीके से हत्या हो रही है। गाजीपुर, बिजनौर, नोएडा के बाद अब जौनपुर में ऐसी ही हत्या की गई है। वह उड़ली गांव से वापस आने पर निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद से प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं की ताबड़तोड़ हत्या हो रही है। समाजवादी पार्टी हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग करती है। वे प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ राज्यपाल से मिलेंगे। हम लोग न तो किसी निर्दोष को फंसाना चाहते हैं और न ही दोषी को छोड़ना चाहते हैं। इसलिए घटना की जांच के लिए पुलिस को पूरा समय दे रहे हैं। असली हत्यारों को गिरफ्तार करने में पार्टी पुलिस की मदद करेगी लेकिन गिरफ्तारी में हीलाहवाली हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रदेश में 80 से अधिक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या हुई है। लालजी पर अपराधिक मुकदमे होने की बात पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या समेत 17 और उप मुख्यमंत्री पर 21 मुकदमे हैं। राजनीति में जब कोई आगे बढ़ता है तो उसपर साजिस के तहत भी केस दर्ज हो जाते हैं। लालजी यादव पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता थे। अपने संघर्षों के बलपर वह लोकप्रिय थे। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें