जौनपुर। थाना क्षेत्र के जरौटा गांव मे सबमर्सिबल में करेंट उतरने से शुक्रवार सुबह नौ बजे एक लिपिक की मौत हो गई। परिजन ने उसे उठाकर जौनपुर एक प्राईवेट अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जरौटा निवासी राघवेंद्र सिंह 30 वर्ष मातिवर सिंह महाविद्यालय सरौना जमालापुर में लिपिक थे। शुक्रवार को अपने घर पर इण्डिया मार्का हैण्डपम्प में सबमर्सिबेल लगाएं थे। सुबह हैंडपम्प पर स्नान करने गए थे। उस समय हैंडपम्प से निकलें पानी में विद्युत करंट उतर रहा था। जैसे ही पानी से भरे बाल्टी में हाथ डाला झुलस गया। और उसी में चिपक गए कुछ देर के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हैंडपंप के पास गए तो देखा पानी ऊबल रहा था। सबमर्सिबेल पम्प बंद किए और राघवेंद्र के पास गए तो वे झुलस कर बाल्टी से चिपके थे आनन फानन उन्हें ईलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।