फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींनी विवाद में चटकी लाठियां, महिला सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरेव गांव के पटेल बस्ती में गुरुवार के दोपहर में हुई जमीन विवाद के चलते मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विजय बहादुर पटेल निवासी पुरेव की विवादित जमीन पर श्याम राज पटेल, रणजीत पटेल, संजय पटेल पुत्र गण हरिशंकर तथा रिंकू पटेल विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे कि विजय बहादुर पटेल ने मना किया तो लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिए। जिसमें विनोद कुमार पटेल, लालती देवी, लीलावती देवी, शकुन्तला देवी, सोनाली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विनोद कुमार की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर जलालपुर विनय प्रकाश सिंह का का कहना है कि विवादित भूमि में निर्माण कराने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें छह लोगों को चोटें आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें