फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में फूड प्वाइजनिंग से 30 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बुधवार की रात आई बारात में फूड प्वाइजनिंग से घराती-बाराती समेत तीस से अधिक लोग बीमार हो गए। खाना खाने के कुछ ही देर बाद अचानक लोगों के उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर बारात में अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया। जहां लोगों का इलाज किया गया। सुबह लोगों की हालत सामान्य होने पर शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी धर्मनारायण मिश्र के यहां प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ गोकुलपुर निवासी विजय पांडेय के घर से बारात आई थी। नाश्ते के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ। रात में करीब एक बजे भोजन का दौर शुरू हुआ। खाना खाने के करीब 15 मिनट बाद ही कुछ लोग उल्टी दस्त से पीड़ित होने लगे। एक- एक कर के कई लोगों ने ऐसी शिकायत की तो बारात में अफरातफरी मच गई। भोजन का कार्यक्रम भी रोक दिया गया। पीड़ितों को एंबुलेंस और नजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उल्टी दस्त से पीड़ित कई बारातियों को लेकर लोग प्रतापगढ़ चले गए। बाराती पक्ष के विजय कुमार (64), सतीश चंद्र (40), नन्द लाल (60), प्रेम नारायण (65) और घराती पक्ष के पुष्पा देवी (41), मोहन मुरारी (50), सोनाली (9), पायल (8), लाडो (4), रामनारायण (70), सुजीत कुमार (30), रेनू (30), सुनीता (50), गुडिय़ा (40), वर्षा (16), शांति देवी (72), नीलम (40), गीता (45) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया।
जहां सभी का इलाज करने के बाद सुबह करीब 6 बजे 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से बीमार चार लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि करीब बाराती पक्ष के करीब 12 पीड़ितों को लेकर लोग रात में ही प्रतापगढ़ चले गए थे। सुबह हालात सामान्य होने पर शादी की रस्म पूरी कराई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. राम विजय का कहना है कि बारात में फूड प्वाइजनिंग से लोग पीड़ित थे। इलाज के बाद 14 लोगों की हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चार लोगों का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें