दूल्हे को गोली मारने के मामले में तीन हिरासत में
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास 23 मई की शाम दूल्हे को गोली मारने के मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में पुलिस को घटना के बारे में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। स्थानीय थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर रामनगर गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में भी कई स्थानों पर छापेमारी की है।