फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने रोका बीडीओ का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । बदलापुर ब्लाक में तैनात सहायक विकास अधिकारी सांख्यकीय अच्छेलाल का स्थानांतरण 30 मई को अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के लिए कर दिया गया था। उनका स्थानांतरण प्रदेश के राज्य नियोजन संस्थान अर्थ एवं संख्या प्रभाग ने किया था । लेकिन खंड विकास अधिकारी ने सात माह बीत जाने के बाद भी उनको कार्य मुक्त नहीं किया ।
विज्ञापन

जबकि उन्हें कार्य मुक्त किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी व अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा कई पत्र खंड विकास अधिकारी को भेजा गया है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को चेताया है कि स्थानांतरित कर्मचारी को अभी तक कार्य मुक्त नहीं करके आप ने शासन के आदेश की अवहेलना किया है । तत्काल सहायक सांख्कीय अधिकारी अच्छेलाल को कार्य मुक्त करना सुनिश्चित करें। कार्यमुक्त के पश्चात जब तक स्थानांतरित केंद्र से कार्यभार ग्रहण की सूचना लिखित रूप से नहीं प्राप्त हो जाती है। तब तक आप का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें