जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने अर्न-व्हाइल-लर्न शीर्षक पर कार्यशाला का आयोजन किया। छात्रों को पढ़ाई के दौरान कमाई करने के टिप्स दिए गए।
विद्यार्थियों व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य कर रही आइक्यूएसी ने बलरामपुर हाल में चार दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबंधक अशोक कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला सेवा रोजगार अधिकारी राजीव सिंह ने किया। डा. धर्मराज सिंह ने कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। आइक्यूएसी के समन्वयक डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन से युवाओं से रोजगार की समस्या को देखते हुए किया गया है। कार्यशाला में विद्यार्थी, कर्मचारी तथा अध्यापक सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है। आज के युवा विद्यार्थी टेक्नोलॉजी तथा सोशल मीडिया का प्रयोग दिन भर करते हैं। इसके लिए ‘दा बैंक मार्केटिंग रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड’ के तत्वाधान में इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया है। यह कार्यशाला 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेगी। ‘दा बैंक’ के एमडी संतोष कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को सिर्फ तुम नामक डॉक्यूमेंट्री दिखाई। उन्हें सोशल मीडिया तथा ईऑन नेट जैसे कई एप्लीकेशन से परिचित कराया।