जौनपु्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता, तलाक शुदा महिलाओं के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 1001 जोड़ों का सामुहिक विवाह कराया जाएगा।
शादी के बाद उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एवं परम्परा रीति रिवाज के अनुसार कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर जनवरी 2019 के अन्तिम सप्ताह में 1001 जोडों का सामूहिक विवाह कराया जाना हैं। इच्छुक अभिवावक ग्रामीण क्षेत्र में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जौनपुर व खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यालयों में जमा कर सकते है। नगरीय क्षेत्रों के आवेदक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर निकाय कार्यालयों में पंजीकरण कराया जाएगा।