फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की जीवन गाथा हम सबको देती है प्रेरणा- राजबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनसे शायद पहले देश रूबरू नहीं था। जिससे कुछ अलग तरह की समस्याएं व विकट परिस्थितियां आज हमारे सामने हैं। जिसको जनता समझ नहीं पा रही है कि आखिर हम कहां जा रहे हैं।उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने
विज्ञापन

सोमवार को कोठिलापुर गांव में अमर सेनानी स्वर्गीय भगेलू राम यादव के चतुर्थ स्मृति में आयोजित श्रंद्धाजलि सभा में कहा।
उन्होनें कहा कि सैकड़ों वर्षों से ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ भारत सन 1947 में आजाद हुआ। . यह आजादी लाखों शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण संभव हो पाई। इन महान लोगों ने अपना तन,मन व धन त्यागकर देश की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। जिससे आने वाली पीढ़ी स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले सके। विशिष्ट अतिति पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि स्वतंत्र भारत का हरेक व्यक्ति आज इन वीरों और महापुरुषों का ऋणी है।
जिन्होंने अपना सब कुछ छोड़ सम्पूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। भारत माता के ये महान सपूत आज हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं, इनकी जीवन गाथा हम सभी को इनके संघर्षों की बार-बार याद दिलाती है और प्रेरणा देती है। जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद सुभाष सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना कितना पीछे छूट गया है। जिसके कारण लोग गांवों को छोड़कर शहरों की ओर बस रहे हैं। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व प्रमुख शिवशंकर यादव ने कहा कि आज भारतीय समाज गैर मामूली संकटों से घिरा हैं और इससे उबरने के लिए उसे जिस राजनीतिक सामाजिक नेतृत्व की दरकार है।
विज्ञापन

श्रंद्धाजलि सभा की अध्यक्षता श्रीगणेश राय पीजी कॉलेज के एजुकेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. बीएल यादव ने किया। जयकुमार यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रंद्धाजलि सभा में पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, पूर्व प्रमुख कमला यादव,रत्नाकर चौबे,नंदलाल यादव, हरिराम यादव,भुल्लर यादव, हरदेव यादव, संजय चवरी, सुरेंद्र यादव ,रवि,अजित बाबा, सतेंद्र व विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें