बरईपार। पर्सनालिटी डेवलपमेंट व सेल्फ ग्रूमिंग के लिए अमर उजाला एवं जिलेट गार्ड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आरबीएस शिक्षण संस्थान चोरहा में एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें युवाओं को कैरियर बनाने के महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला गया। इसको लेकर छात्र-छात्राएं भी उत्सुक रहे। इसको जानने के लिए उन्होंने बड़े हौसले के साथ प्रतिभाग किया। अर्पित सिंह ने पर्सनालिटी डेवलमेंट और सेल्फ ग्रूमिंग के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। इस मौके प्रबंधक शशिकांत सिंह, प्राचार्य अशोक मौर्या, पंकज सिंह, अरविन्द सिंह, समरबहादुर आदि मौजूद रहे।
105 गरीबों को बांटा गया कंबल
मीरगंज। विश्व हिंदू परिषद एव बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को अभिनव प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में असहायों व गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान जिलामंत्री दीपक शुक्ल ने कुल 105 असहाय एव गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर डा. महेंद्र सिंह, माधुरी देवी, राज कुमार पटवा, विश्वंभर दुबे, राजेश कुमार गुप्त, हिमांशु सोनी, अनिल कौशल, विवेक सिंह, संजय सोनी, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।