जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय का पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रवेश शिविर का शुभारंभ शनिवार को महाविद्यालय परिसर में हुआ। जिसमें रोवर्स रेंजर्स के महत्व व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जनपदीय रोवर्स व रेंजर्स के समागम में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अच्छी तरह से तैयार होकर जाने पर जोर दिया गया।
प्राचार्य डा. विष्णुचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के कैडेट साहसी, निर्भीक व आत्म विश्वासी होते हैं। वे अपनी सुरक्षा के साथ -साथ दूसरों की भी सरुक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय रोवर्स व रेंजर्स प्रवेश शिविर का आयोजन 12 दिसंबर तक किया जाएगा। डा.मनोज वत्स ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के कैडेट पूरी तैयारी के साथ जनपदीय रोवर्स रेंजर्स के समागम में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में जाए। जिससे महाविद्यालय जिले का नाम रोशन करने के साथ-साथ जिला व प्रदेश का भी नाम रोश करें। परीक्षार्थियों को राकेश मिश्रा व अंबुज सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर का संचालन डा. मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर डा. डीके द्विवेदी, विकास सिंह, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।