जौनपुर। जिले में श्रम विभाग में पंजीकृत 140 श्रमिकों के बेटियों के हाथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 10 दिसंबर को वाराणसी पीले होने थे। विभाग सहित श्रमिकों ने अपने बेटियों की शादी करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन शासन द्वारा अचानक उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। जिससे श्रमिकों में मायूसी छा गई है।
सरकार द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों की शादी के लिए कन्या विवाह योजना चलाई गई है। जिसमें सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों के बेटियों के हाथ पीले करने और शादी होने वाली पुत्री के पिता के खाते में 65 हजार रुपये सहायता राशि देने का भी प्राविधान किया गया है। इसके क्रम में जिले में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनकी बेटियों की शादी करनी है, उनको लाभान्वित करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान श्रम विभाग में जिले में कुल 75 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं। जिसमें उक्त योजना के तहत कुल 200 श्रमिकों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 140 श्रमिक पात्र पाए गए जिनके बेटियों की शादी 10 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होनी थी। लेकिन अचानक शासन ने उक्त कार्यक्रम को निरस्त कर दिया।
शासन द्वारा वाराणसी में 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। इससे चयनित 140 पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों की शादी रुक गई है। शासन से अभी तक कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। तिथि तय होने के बाद उनकी शादी कराई जाएगी।
कुलदीप सिंह
सहायक श्रमायुक्त, श्रम विभाग